मुख्य सचिव (cheif secretary) :-
- राज्य प्रशासन में कार्यरत लोक सेवकों में प्रशासनिक दृष्टि से सर्वोच्च पद मुख्य सचिव का होता है ।
- राज्य में सन् 1958 में राज्य सरकार द्वारा प्रथम बार वरिष्ठ I. A.S.अधिकारी की नियुक्ति मुख्य सचिव के रूप में की गई।
- के. राधाकृष्णन राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव हैं।
- श्रीमती कुशल सिंह राजस्थान की पहली महिला मुख्य सचिव हैं।
- मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद् का परामर्श दाता या सलाहकार होता है।
- यह मंत्री मंडलों की बैठकों की व्यवस्था करता है।
- मंत्रिपरिषद् को आंकडे, सूचनाओ, सांख्यिकी आदि प्रदान करने का कार्य मुख्य सचिव का होता है।
- इसका काम मंत्री मंडल के निर्णयों की सूचना विभिन्न विभागों तक पहुंचाना है।
- विभिन्न विभागों में यह समन्वय स्थापित करता है इसलिए इसे प्रशासन का स्नायु तंत्र (nervous System) भी कहा जाता है।
- यह राज्य का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी है।
- मुख्य सचिव सचिवालय का प्रमुख होता है।
- इसके अधीन विभिन्न विभागों के सचिव काम करते हैं।
- नियुक्ति, स्थानान्तरण, पदोन्नति आदि कार्य इसकी देखरेख में होते हैं।
- इसकी नियुक्ति में वरिष्ठता तथा योग्यता का ध्यान रखा जाता है।
- मुख्य सचिव आई. ए. एस. सुपर टाईम स्केल अधिकारी होता है पर मुख्यमंत्री अपनी पसंद से इसका चयन कर्ता है।
0 Comments