Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बाबर(mugal empire ruler)

मुगल शासक जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर:-


जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर (1483-1538)


  • जन्म - 14 फरवरी 1483 
  • स्थान- फरगना  (ट्रान्स अक्सियाना) 
  • पिता--उमर शेख मिर्जा 
  • माता - कुतलुग निगार 
  • मृत्यु - 26 दिसंबर 1530. 
  • स्थान - लाहौर 
  • उपाधि - गाजी, पादशाह, कलन्दर, मिर्जा, खाकान। 
  • बाबर अपने पिता की ओर से तैमूर के छटे वंश का तथा माता की ओर से चंगेज खां के  पंद्रहवें वंश का था। 
  • बाबर का जन्म 1483 में मावराउन्नहर की एक छोटी सी रियासत फरगना में हुआ था। 1494 में बाबर के पिता उमर शेख की मृत्यु के पश्चात उसे फरगना का पैतृक राज्य उत्तराधिकार में प्राप्त हुआ।उस समय उसकी आयु मात्र 11 वर्ष थी। 
  • बाबर का भारत पर आक्रमण का मुख्य कारण मध्य एशिया में उसकी अनिश्चित स्थिति का होना था। 
  • इसके लिए उसने सबसे पहले 1504 में काबुल पर अधिकार किया। तथा पादशाह की उपाधि धारण की। 
  • बाबर ने जिस समय भारत पर आक्रमण किया उस समय भारत में अनेक स्वतंत्र राज्य थे जिनमें बंगाल, दिल्ली, खानदेश, मालवा, गुजरात व बहमनी आदि पांच मुस्लिम राज्य तथा मेवाड व विजयनगर दो हिन्दु राज्यों का वर्णन अपनी आत्मकथा बाबरनामा में किया है। 
  • बाबर को हिन्दुस्तान आने का निमंत्रण पंजाब के सूबेदार दौलत खां लोदी व इब्राहिम के चाचा आलम खां ने दिया था। उसने सिंधु नदी को पार कर पांच बार भारत पर आक्रमण किये थे। 
  • पानीपत विजय उसका पांचवां अभियान था। 
  • बाबर ने अपनी आत्मकथा तजुक ए बाबरी या बाबरनामा को अपनी मातृभाषा तुर्की में लिखा था। 
  • इसके अलावा उसने रिसाल ए उजस की रचना की जिसे खत ए बाबरी कहा जाता है। 
  • बाबर ने एक पद्य शैली जिसे मुबइयान कहा जाता है का विकास किया। बाबय ने तुर्की भाषा में एक काव्य संग्रह दीवान का संकलन करवाया।
  • बाबर की मृत्यु का कारण कुछ इतिहासकार इब्राहिम खां की माँ द्वारा दिए गए जहर को मानते हैं।

Post a Comment

0 Comments