Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

अकबर का साम्राज्य विस्तार

अकबर व उसके युद्ध :-


  पानीपत का द्वितीय युद्ध :-

 यह युद्ध बैराम खां (अकबरका वजीर) व हेमू/ विक्रमादित्य (मोहम्मद आदिल सूर के वजीर व सेनापति के मध्य 5 नवंबर 1556 को हुआ था। चुंकि हेमु ने दिल्ली के तख्त पर कब्जा कर लिया था। अतः उसे हटाने के लिए युद्ध हुआ जिसमें हेमु पराजित हुआ।

  तिलवाडा कि युद्ध :-

  यह युद्ध बैराम खां व अकबर के मध्य हुआ इसमें अकबर विजयी हुआ । कुछ समय बाद बैराम खां की मृत्यु हो गई तब अकबर ने बैराम खां की विधवा सलीमा बेगम से विवाह किया और उसके पुत्र खान ऐ खाना की परवरिश की जिम्मेदारी ली।

  •   1564 में अकबर ने उज्जबेगों के विद्रोह को दबाया। तथा गोण्डवाना जीता। गोण्डवाना के शासक उस समय वीर नारायण थे व उनकी संरक्षिका दुर्गावती थी 
  • 1568 में अकबर ने चित्तौड़ पर आक्रमण किया उस समय चित्तौड़ पर महाराणा उदय सिंह का शासन था। इस युद्ध में चित्तौड़ के जयमल व पत्ता शहीद हुए। 
  •  1570 में राजस्थान के मारवाड़ जिसका शासक चन्द्र सेन, जैसलमेर जिसका शासक हरराय व बीकिनेर जिसका शासक कल्याण मल था को अपने साम्राज्य का हिस्सा बनाया। 
  •  1571/72 में अकबर ने गुजरात के शासक मुजफ्फर खां द्वितीय के विरुद्ध अपना पहला    अभियान भेजा। उसी समय उसने प्रथम बार समुद्र दर्शन किए। 
  • 1573 में उसने गुजरात के लिए अपना दूसरा अभियान भेजा। 
  • 1576 में दाउद को हराकर उत्तर भारत में अंतिम अफगान शासन का अंत किया। 
  • इसी वर्ष महाराणा प्रताप के. साथ हल्दीघाटी का इतिहास प्रसिद्ध युद्ध हुआ अकबर की सेना का नेतृत्व मान सिंह ने किया। 
  •  1581 में काबुल जीतकर उसका गवर्नर बख्तुन्निसा को बनाया।
  • 1586 में युसुफ खां व  याकूब खां से कश्मीर जीता।
  • 1590 में उडीसा को अपने साम्राज्य का हिस्सा बनाया उस समय वहां का शासक निसार खां था। 
  •  1591 में जानी बेग से सिंध व अली खां से खान देश लिया। 
  • 1597-1600 के मध्य दक्षिण अभियान चलाया तथा अहमदनगर पर विजय प्राप्त की। अहमदनगर में उस समय चांद बीबी ने डटकर अकबर की सेना का मुकाबला किया। शासक बहादुर निजाम शाह था। 
  •  1601 में असीरगढ के शासक मीर बहादुर पर विजय प्राप्त की। 
  • यह अकबर की अंतिम विजय थी।
  • संदर्भ - मध्यकालीन भारत का इतिहास - हरिश्चंद्र वर्मा ।



  

Post a Comment

0 Comments