Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajkumari manika ki kahani - 4



      राजकुमार और अंगूठी 💍 

गातांक से आगे......... 

जेल में बैठा बैठा वह सोच रहा था कि अब यहाँ से कैसे निकाला जाए। तभी वहाँ दो सैनिक आए जो आपसे में बात कर रहे थे कि राजा ने नगर में ये ऐलान करवाया है कि जो राजकुमार अश्विन को ढूँढ कर लाएगा उसे इनाम दिया जाएगा। राजकुमार ने जब यह सुना तो उसने सैनिक से पूछा कि क्या हुआ है तो सैनिक ने बताया कि हमारे राजकुमार बहुत दिन से लापता है और उनके गम में रानी जी  बीमारी हो गयी है इसलिए राजा जी नेे ऐलान करवाया है।
यह सुना कर राजकुमार बोला कि मैं राजकुमार को ढूँढ कर ला सकता हूँ

, इस पर सैनिक बोला बताओ कहां है राजकुमार हम उन्हे लिए आएगें।  राजकुमार बोला नहीं उनका पता तो सिर्फ राजा जी को हि बताउंगा, तुम मुझे राजा के पास ले चलो।
  सैनिको ने यह  बात राजा को जाकर बताई। राजा बोला कि तुरंत ही उसे हमारे पास लेकर आओ। सैनिक उसे लेकर राजा के पास गये। राजा ने अश्विन से पूछा कि वह राजकुमार के बारे में क्या जानता है? तो राजकुमार बोला कि वह ही राजकुमार अश्विन है तो उसकी बात पर राजा को यकीन नहीं हुआ।
  इस पर राजकुमार ने राजा ♔ को अपने हाथ मे पहनी अंगूठी 💍 दिखाई। जो कि भाई राजा ♔ ने उन्हे दी थी। रा जा को विश्वास नहीं हुआ कि यह ही असली राजकुमार और असली अंगूठी 💍 है  तब वह बोले कि हम कैसे माने कि यह ही असली अँगूठी है।
   राजकुमार बोला कि आप एक बार इस अगूठी वाले हाथ ✋ को पकडे, जैसे ही राजा ने उसे लडके का हाथ पकडा  अगूठी में से एक रोशनी निकली। और राजा समझ गया कि यह ही राजकुमार अश्विन है। राजा ने उसे गले लगा लिया।
   और अपने दास दासियों से कहा कि वह राजकुमार को उनके कक्ष मे ले जाकर पुनः राजकुमार की तरह तैयार करें। फिर हमारे कक्ष में लेकर आए।
   पर उस अँगूठी में से निकली रोशनी का क्या राज था........ पढते रहें...... rajkumari manika ki kahani 4

Post a Comment

0 Comments